जिसकी Naak Chapti हो उसे Kya कहते है?

नाक की बनावट हमारे चेहरे के सुंदरता और आकर्षित दिखने में अहम् भूमिका निभाती है। हमारे सभी के चेहरे के अनुसार नाक की बनावट अलग-अलग है। ऐसे में कुछ लोगे के नाक पतले और ऊँचे होते है और किसे के चपटे। हमरे आस-पास कुछ लोग ऐसे भी होते है जो अपने चपटी नाक के बनावट से ना खुछ होते हैं।

उन्हें हमेशा ऐसा लगता है की लोग हमारे चेहरे को देखकर क्या-क्या सोचते होंगे, इसी चिंतन से उन्हें यह जानने में दिलचस्पी होती है की, जिसकी नाक चपटी हो उसे क्या कहते है? तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे साथ ही जानेंगे की चपटी नाक होने का कारण क्या है? जानने लिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा।

जिसकी Naak Chapti हो उसे Kya कहते है?

जिसकी Naak Chapti हो उसे Kya कहते है?

जिसकी नाक चपटी हो उसे कुंद नाक, नकचिपटी या बैठी नाकवाला भी कहा जाता हैं। यह सभी हिंदी में बोले जाने वाले शब्द है। इसके अलावा इसे इंग्लिश में snub-nosed या pug-nosed कहा जाता है। दोस्तों, यह बात याद रखना आवश्यक है की इन शब्दों का इस्तेमाल अक्सर किसी व्यक्ति की नाक के आकार का वर्णन करने के लिए किया जाता है, न कि उसकी सुंदरता की गुण-दोष के बारें में।

यदि कोई इन शब्दों का इस्तेमाल कर किसी के सुंदरता का निंदा करता हो या उसका मजाक उड़ता हो, तो वह पूरी तरह से गतल कर रहा है। आपको यह समझना चाहिए की चपटी नाक होना किसी भी स्वास्थ्य समस्या का संकेत नहीं है, और यह किसी व्यक्ति की सुंदरता को कम नहीं करता है। क्योंकि हमारे चेहरे का बनावट हमारे हाथों में नहीं होता, यह हमें हमारे जन्म से ही मिलता है।

किसी के चपटी नाक होने या पतले नाक होने से उस व्यक्ति के व्यक्तित्व या भाग्य पर कोई असर नही पड़ता। इस बात से हम सभी Agree करते है की, किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व और भाग्य उसके जीवन के कर्म और अनुभव पर निर्भर (Depend) करता है। इसलिए हमें अपने चेहरे के बनावट से हमेसा खुश रहना चाहिए और किसी निंदा भी नहीं करना चाहिए।

Chapti Naak होने का कारण Kya है?

सबसे पहले हमें इस बात को अच्छे से समझना चाहिए की चपटी नाक होना कोई बीमारी या कोई गलत लक्षण नही हैं। यदि आपके माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों की नाक चपटी है, तो ऐसे में यह संभावना अधिक होती है की आपकी नाक भी चपटी हो। क्यूंकि अपने माता-पिता का गुण बच्चो में आना एक आम बात होता है।

कुछ Researches से यह भी पता चला है कि नाक का आकार जलवायु के अनुकूलन से भी जुड़ा होता है। दोस्तों, क्या आप जानते है की ठंडे जलवायु में रहने वाले लोगों के नाक की हड्डी अधिक मोटी होती है, जो ठंडी हवा से नाक के अंदर वाले हिस्सों को ठंड से बचाने में मदद करती है। और वहीँ इसके विपरीत, गर्म जलवायु में रहने वाले लोगों के नाक की हड्डी पतली होती है।

इसके अलावा एक कारण यह भी है की, अगर कोई अपने बचपन में खेल-कूद के दौरान या कहीं और अपने नाक पर चोट पाता है तो उसके नाक के आकार में बदलाव आ सकता है। क्योंकि बचपन के दौर में ही हमारा शारीर धीरे-धीरे विकास (Growth) करना शुरू करता है। और उस समय का लाग हुआ कोई भी चोट हमारे शरीर के बनावट में परिवर्तन ला सकता है।


इन्हें भी पढ़े:-


निष्कर्स – दोस्तों आशा करता हूँ की आपको जिसकी Naak Chapti हो उसे Kya कहते है? का आर्टिकल अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह पसंद आया हो, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर जरुर करें।