Textile का मतलब क्या होता है? – Textile meaning in Hindi

फैशन और डिज़ाइन की दुनिया में Textile एक महत्वपूर्ण शब्द है जो हमें वस्त्रों की उपयोग की बारीकियों के बारे में समझाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Textile शब्द का सही मतलब क्या है? तो दोस्तों, इस आर्टिकल में, हम Textile का अर्थ, इसका उपयोग और इसके योगदान के बारें में जानेंगे।

Textile उद्योग दुनिया के सबसे बड़े उद्योगों में से एक है। यह उद्योग लाखों लोगों को रोजगार देता है, साथ ही यह दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान देता है। हम आपको यह भी बताना चाहेंगे की इसका इतिहास बहुत पुराना है, कहा जाता है की 5000 ईसा पूर्व से ही वस्त्रो के लिए कपास की खेती की जा रही है।

Textile का मतलब क्या होता है? - Textile meaning in Hindi

Textile का मतलब क्या होता है? – Textile meaning in Hindi

दोस्तों! Textile शब्द का मतलब कपड़ा होता है। क्या आप जानते है की यह Textile शब्द कहा से आया है? यह लैटिन भाषा के शब्द Texture से आया है, जिसका अर्थ बुनना होता है। टेक्सटाइल का इतिहास बहुत पुराना है, और यह मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

भारत का कपड़ा उद्योग (Textile industry) देश के सबसे प्राचीन और बड़े उद्योगों में से एक है। प्राचीन काल से भारत में ऊन का उपयोग कपड़े बनाने के लिए भी किया जाता रहा है। दोस्तों, वर्तमान समय में भारत का टेक्सटाइल इंडस्ट्री, देश के सबसे महत्वपूर्ण उद्योगों में से एक है। यह न केवल रोजगार का एक बड़ा जरिया है, बल्कि यह देश के GDP में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

हमें यह याद रखना होगा की भारत का कपड़ा उद्योग लगातार विकास कर रहा है और यह पुरे दुनिया के नजरिये में एक मुख्य स्थान रखता है। कुछ industry specialists का यह मानना है की टेक्सटाइल इंडस्ट्री का बाज़ार 2030 तक लगभग 209 बिलियन अमेरिकन डॉलर से भी ज्यादा बढ़ सकता है।

अर्थात, विश्व में हमारी टेक्सटाइल हिस्सेदारी 6% से बढ़कर 15% हो जाएगी। अगर ऐसा होता है तो इससे Textile industry में बहुत बदलाव आ सकता है.


इन्हें भी पढ़े:-


निष्कर्स – दोस्तों आशा करता हूँ की आपको Textile का मतलब क्या होता है? – Textile meaning in Hindi का आर्टिकल अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह पसंद आया हो, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर जरुर करें।