Nepal देश में Rajtantra का अंत कब हुआ?

नेपाल देश में राजतंत्र का अंत कब हुआ – नमस्कार दोस्तो! स्वागत हैं आपका Techly360.com हिन्दी ब्लॉग में। जहाँ आज हम नेपाल की राजतंत्र के बारे जानेंगे, साथ ही यह भी जानेंगे की नेपाल गणतंत्र राज्य कब बना? अगर आपको भी इस सवाल का जवाब जानने में रुचि है, तो आपके लिए इसका जवाब हमने यहाँ बिल्कुल सरल रूप में दिया हैं।

सबसे पहले आपको यह जानने की आवश्यकता है, की नेपाल में राजतंत्र का इतिहास क्या है और यह कितना पुराना है। इसे जानने के बाद ही आप यह अच्छे से समझ पाएंगे की आखिर नेपाल देश में राजतंत्र का अंत क्यों हुआ, और इसके पीछे क्या कारण था?

क्या, कैसे, कहाँ, क्यों, है, आदि, जाने

Nepal देश में Rajtantra का अंत कब हुआ?

दोस्तों, नेपाल में राजतंत्र का अंत 28 मई 2008 को हुआ था। वर्ष 2006 में शुरू हुए लोकतांत्रिक आंदोलन के बाद, राजा ज्ञानेन्द्र ने 23 मई 2008 को अपनी सभी शक्तियों का त्याग कर दिया था। कुछ ही दिनों बाद 28 मई 2008 को नेपाल की संविधान सभा ने देश को संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया।

उसी एक घटना के साथ 240 वर्षों से चली आ रही नेपाल में राजतंत्र का अंत हो गया। वह एक ऐसा दिन था जिसे वहाँ के नागरिक कभी नही भूल पाएंगे। क्योंकि नेपाल को गणतंत्र देश बनाने के लिए पहले भी कई जन आंदोलन हो चुके थे। परन्तु, वे सभी आन्दोलन असफल रहें।

बाद में जब वर्ष 2006 का आन्दोलन हुआ तब उस घटना में से वहां की राजशाही सरकार कमजोर पड़ गई और उन्हें अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी। जिससे की नेपाल को एक संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य देश बनाया गया।

नेपाल का इतिहास क्या है? – What is the History of Nepal

अगर आपको नेपाल का इतिहास कैसा रहा है, इसके बारें में पता है। तो आप यह भली-भाँति यह जानते होंगे की नेपाल का इतिहास उत्थान और पतन से भरपूर है, जो विभिन्न राजवंशों और साम्राज्यों के बीच संघर्ष का प्रतिबिम्ब है। प्राचीन काल में, यह क्षेत्र कई छोटे-छोटे राज्यों में विभाजित था, जिनमें किरात, लिच्छवि, और मल्ल राजवंश शामिल थे।

दोस्तों, इतिहास को देखा जाए तो 18वीं शताब्दी में पृथ्वी नारायण शाह ने गोरखा राज्य को एकजुट किया और नेपाल का आधुनिक राष्ट्र स्थापित किया। शाह राजवंश ने 1951 तक शासन किया था जब राजा त्रिभुवन ने लोकतंत्र की स्थापना की। बाद में 20वीं शताब्दी में नेपाल ने कई राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिला।

वर्ष 1990 में एक लोकतांत्रिक आंदोलन ने राजशाही को लगभग समाप्त ही कर दिया था। इसके बाद 2006 में एक लंबे समय तक चले वाले माओवादी विद्रोह के बाद नेपाल एक शांति समझौते पर पहुंचा। दोस्तों वर्त्तमान में नेपाल एक संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य है।


इन्हें भी पढ़े:-


निष्कर्स – दोस्तों आशा करता हूँ की आपको Nepal देश में Rajtantra का अंत कब हुआ? का आर्टिकल अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह पसंद आया हो, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर जरुर करें।