भारत नेट क्या है? BharatNet Project (भारतनेट परियोजना) की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में

BharatNet Project: नमस्कार दोस्तो! स्वागत है आपका Techly360 ब्लॉग में। तो आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे BharatNet क्या है के बारे में। और जानेंगे हम भारतनेट परियोजना की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में। So बने रहिये इस Article में और जानिए पूरे Details में।

क्या आपने कभी BharatNet के बारे में सुना है? अगर नही सुना है तो आपको इस जानकारी से अवगत करवा दूँ की इस 21वी सदी में दुनिया पूरी तरीके से Digital होती जा रही है| आप जहाँ भी देखेंगे वही सब कुछ इन्टरनेट से जुड़ा हुआ है|एक प्रकार से इन्टरनेट आज हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बन चूका है|

भारत नेट क्या है – What is BharatNet in Hindi

BharatNet Kya Hai, What is Bharat Net Projct in Hindi

भारतनेट परियोजना (BharatNet Project) भारत सरकार द्वारा 2.5 लाख ग्राम पंचायतो (625,000 गाव) में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुचाने की एक स्कीम है| यह भारत नेट NOFN यानि की नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का न्यू ब्रांड नाम है| NOFN को अक्टूबर 2011 में लांच किया गया था| लेकिन फिर इस NOFN को वर्ष 2015 में बदलकर BharatNet नाम रखा गया|

इस भारतनेट का मुख्या उद्देश्य है भारत के सभी ग्रामीण इलाको को BharatNet Broadband की मदद से 100mbps की स्पीड वाली इन्टरनेट से जोड़ना| आजकल वैसे तो Smartphone लगभग सभी इस्तेमाल करते है| और जियो नेटवर्क के आने के बाद सभी इन्टरनेट का भी इस्तेमाल करने लगे है| लेकिन लोगो को बेहतर इन्टरनेट कनेक्टिविटी नही मिल पाती है|

यह भारत नेट परियोजना विश्व की सबसे बड़ी ग्रामीण इलाको को हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इन्टरनेट से जोड़ने की योजना है| और सबसे बड़ी बात है की यह BharatNet Project पूरी तरह से Make in India द्वारा संचालित (कार्यान्वित) किया जा रहा है| भारत सरकार ने कहा है की इस शुद्ध भारतीय प्रोजेक्ट की किसी भी विदेशी कंपनियों को हिस्सेदारी नही दी गयी है|

BharatNet योजना का मुख्या उद्देश्य

मैंने आपको बताया की भारत नेट परियोजना का पुराना नाम Optical Fiber Communication Network था| और बाद में इसे Bharat Net Pariyojana के तौर पर जाना जाने लगा| इस प्रोजेक्ट के कई अलग अलग उद्देश्य है| भारतनेट परियोजना के तहत सरकार द्वारा भारत के सभी छोटे से छोटे गावों तक ऑप्टिकल फाइबर (Optical Fiber) के ज़रिये हाईस्पीड ब्रॉडबैंड (HighSpeed Broadband) की सुविधा उपलब्ध कराना है|

भारतनेट प्रोजेक्ट द्वारा प्रदान की जाने वाली इन्टरनेट की स्पीड 2mbps से 100एमबीपीएस तक की होगी| इस BharatNet Yojna के तहत स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्रों, और कौशल विकास केन्द्रों में हाईस्पीड ब्रॉडबैंड इन्टरनेट नि:शुल्क प्रदान किये जाएँगे| भारतनेट परियोजना के तहत ब्रॉडबैंड को ऑप्टिकल फाइबर के ज़रिये पहुँचाया जाएगा| लेकिन जहाँ ऑप्टिकल फाइबर पहुँचाना संभव नहीं हो, वहाँ वायरलैस एवं सैटेलाइट नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा|

ऑप्टिकल फाइबर क्या होता है?

BharatNet Scheme के बारे में आप सब ने तो जान ही लिया है| तो अभी आपको हम बताते की Optical Fiber क्या होता है? क्योकि बिना Optical Fiber के BharatNet Project संभव नही है| ऑप्टिकल फाइबर मुख्यत: कांच या प्लास्टिक की धागों का फाइबर के रूप से बनी पतली बेलनाकार नलिकाएँ होती हैं, जो प्रकाश के पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करती हैं|

Optical Fiber में प्रकाश का उपयोग करके डेटा को ट्रांसफर किया जाता है| ऑप्टिकल फाइबर में बिजली का संचार नहीं बल्कि प्रकाश का संचार होता है। साथ ही ऑप्टिकल फाइबर में जहाँ डेटा को रिसीव किया जाता है वहाँ एक ट्रांसमीटर लगा होता है|

भारतनेट परियोजना की लागत

जैसा की यह BharatNet Project विश्व की सबसे बड़ी ऑप्टिकल फाइबर प्रोजेक्ट है तो जाहिर सी बात है की इस परियोजना को सफल बनाने में बहुत खर्च भी हो रहे है| तो भारत नेट प्रोजेक्ट को यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड (USOF) के माध्यम से वित्त पोषित किया जा रहा है| और इस Bharat Net Project में करीब करीब 20,100 करोड़ रु की खर्च भी होगी|

प्रधानमंत्री घर तक फाइबर योजना 2020

Pradhan Mantri Ghar Tak Fibre Scheme 2020 के तहत नरेन्द्र मोदी सरकार की पहल के आधार पर भारत के सभी ग्रामीण या शहरी क्षेत्रो के घरो तक BharatNet High Speed Broadband Internet पहुचाना है| ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 74वे स्वतंत्रता दिवस के भाषण में यह घोषणा किया की भारत के 1.5 लाख ग्राम पंचायतो के सभी घरो में ब्रॉडबैंड इन्टरनेट की सुविधा पहुचाना प्रमुख लक्ष्य है|

अंतिम शब्द

आपको यह Bharat Net Kya Hai? Bharat Net Project (भारतनेट परियोजना) की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में का आर्टिकल कैसा लगा।आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।या किसी प्रकार का Suggestion देना भी चाहते है तो आप नीचे Comment Box में अपनी राय हमारे साथ Share कर सकते है।